Monday, October 24, 2022

मेरी life

अब मैंने पूछना छोङ दिया है,
की मुझें जिंदगीसे क्या चाहिए....
अब मैं पूछतीं हूँ,
कि जिंदगी को मुझसे क्या चाहिए ।
बहुत जी लिए, गुस्सा और तक़रार करते हुए,
अपने गमों का इलज़ाम औरोंको थोपते हुए ।
अब मैंने चखा है, ज़िम्मेदारी उठानेका 'स्वाद'
मेरे सुख- दुख की जिम्मेवार हूँ मै ।
ख़ुद मैं ही मेरी जिंदगी की शिल्पकार हूँ मैं ।
दूसरों को और खुद को भी 
माफ़ करने को तैयार हूँ मैं ।
अबसे तो खुद की ही यार हूँ मै ।
क्यों ढूँढू मैं और कहीं, 
बस अब तो खुद ही मेरा प्यार हूँ मैं ।
✍ सुजाता ।💃🏼

No comments: